हाथरस: हतिसा बाईपास के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल 3 युवक जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गॉव हतिसा बाईपास के पास आज दिन बृहस्पतिवार को तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक आकाश, उमेश, एवं राहुल, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाईवे की गाड़ी एवं एंबुलेंस की मदद से पुलिस लेकर आई जिला अस्पताल। इसी क्रम में उपचार के दौरान डॉक्टर ने तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।