अंबाह: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट बना काल:भीकाराम का पुरा में करंट की चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Ambah, Morena | Jun 20, 2026 भीकाराम का पुरा में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से फैले करंट की चपेट में आकर 26 वर्षीय आकाश सखवार की दर्दनाक मौत हो गई। दुकान से सामान लेने जा रहे आकाश पर टूटे तारों से फैले करंट का असर हुआ। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।