चायल: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी-जेवर लूटने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर, पसौर गांव का मामला!
चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा मजरा पंसौर गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी-जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता चंपा देवी के अनुसार, आरोपितों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, बक्से का ताला तोड़ा और करीब पांच हजार रुपये नकद व चांदी की करधनी उठा ले गए। गुरुवार मिली जानकारी