अनूपपुर: ई-विकास पोर्टल से किसानों को मिलेगा पर्याप्त उर्वरक, घर बैठे जारी कर सकेंगे ई-टोकन
किसानों को उनकी फसल और रकबे के अनुसार समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए ई-विकास पोर्टल पर ई-टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। किसान अपने मोबाइल से या एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से ई-टोकन जारी कर खाद बुक कर सकते हैं। टोकन जारी होने के बाद दो दिन के भीतर चयनित केंद्र से उर्वरक प्राप्त करना होगा, अन्यथा टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा।