सुपौल: सुपौल में हल्की बारिश से खुली नगर परिषद की पोल, सड़कों पर जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
Supaul, Supaul | May 9, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ देर की बारिश के बाद शहर के कई मुख्य सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।