अम्बाला: अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 अंबाला की सीआइए 2 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया है कि पुलिस ने हाथी खाना मंदिर के पास से आरोपी के पास से अवैध देशी पिस्तौल व तीन गोलियां बरामद की थी। इस मामले में आरोपी मन्नी ने बताया था कि आरोपी शुभम भी इस मामले में शामिल है, जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।