राजघाट गांव में घरेलू विवाद में महिला प्रियंका कुमारी को उसके ही सास रुक्मिणी देवी ससुर मणिकांत दास और देवर छोटू कुमार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता प्रियंका कुमारी सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तीनों के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।