सिवनी: बस-ट्रक की भिड़ंत, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
Seoni, Seoni | Jun 12, 2026 सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में ग्राम सोनाडोंगरी के पास शुक्रवार को लगभग 2:00 एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मरम्मत के बाद नागपुर जा रहा ट्रक नागपुर से इलाहाबाद जा रही जनता ट्रेवल्स की बस से टकरा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।