लक्ष्मीपुर: हरला में जेंडर परिवर्तन पर राहुल उर्फ राज का बयान, वीडियो जारी कर कहा- यह मेरा निजी फैसला, बदनाम करना बंद करें
लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला में जेंडर परिवर्तन कर लड़का बने राहुल उर्फ राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और समझ से जेंडर चेंज कराया है और यह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा फैसला है। अब यह वीडियो शुक्रवार 9:30 बजे से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।