धार: ग्राम रिंगनोद में दहेज उत्पीड़न का मामला, महिला थाना पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया
Dhar, Dhar | Feb 10, 2026 ग्राम रिंगनोद में दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया 6 आरोपियों पर केस।धार महिला थाने में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम रिंगनोद से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।