अटरू: अटरू में भक्ति का सैलाब, मंगल बासन के साथ गूंजा 'जय श्री राम' का उदघोष
Atru, Baran | Apr 1, 2026 अटरू में भक्ति का सैलाब: मंगल बासन के साथ गूंजा 'जय श्री राम',कल रात होगा भव्य धनुष भंजन अटरू (बारां)। कस्बे में सुप्रसिद्ध धनुष लीला महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विवाह और सीता स्वयंवर के पावन उपलक्ष में कस्बे की महिलाओं द्वारा भव्य 'मंगल बासन' यात्रा निकाली गई।