मेरठ की लिसाड़ीगेट पुलिस रविवार तकरीबन 10:30 पर मदीना कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया