सलेमगढ़ मसानी गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों से गुस्साए ग्रामीणों और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टिब्बी थाने के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया। कामरेड जगजीत सिंह जग्गी के नेतृत्व में थानाधिकारी हंसराज लूणा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खेतों से मोटर की तारें, स्कूल से गैस सिलेंडर और गुरुद्वारे में चोरी जैसी घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं।