गुण्डरदेही: बघमरा में नन्हे मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से पुतली-पुतला का विधि विधान से विवाह कराकर मनाया अक्ति का पावन पर्व
अक्ति तिहार छत्तीसगढ़ की लोक त्यौहार में से एक है, अक्ति तिहार को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है, बैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व अपने आप में अनुपम और पवित्र है। चुकि भारत कृषि प्रधान देश है, कृषि जीवनस्य अधारम और कृषि ही जीवन का आधार भी, कृषि जन जीवन पर ही इंगित छत्तीसगढ़ की तीज त्यौहार रहती है चाहे वो तीजा पोरा हो या हरेली। अक्ति तिहार छत्तीसगढ़ का कृषि नववर्ष है, इस दिन से ही कृषि के नये कार्य आरंभ होते है अपितु अक्षय तृतीया के दिन हर कार्य सफल होने के कारण भी छत्तीसगढ़ का नववर्ष भी माना गया है,