अररिया: अररिया में सीमावर्ती क्षेत्रों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी के गठन को तेजी, 15 दिनों में पूरा करने का दिया गया निर्देश
Araria, Araria | May 30, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन कर दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाना था। बैठक में जिला गव्य विकास पदाधिकारी तथा सुधा डेयरी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।