पलिया: छेदिया पश्चिम गांव में घास काटने गए अधेड़ पर बाघ ने किया हमला, अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र राम समझ ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके पिता मुंशी पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव छेदिया पश्चिम थाना क्षेत्र गौरीफंटा के निवासी थे। जहां मृतक बीते दिवस जंगल के किनारे घास काटने के लिए गया था। वही बाघ ने अचानक मृतक पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।