पलिया: स्वामी विवेकानंद मोहल्ले में युवक ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर लगाए गंभीर आरोप
भीरा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीरा कस्बे के स्वामी विवेकानंद मोहल्ला निवासी युवक सुमित गुप्ता ने कथित प्रताड़ना से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुमित ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसमें सपा नेता आयोग भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति समेत कई लोगों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।