पीरटांड: पीरटांड के पालगंज निवासी 70 वर्षीय बढ़न सोनार को कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पीरटांड के पालगंज निवासी 70 वर्षीय बढ़न सोनार को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। गुरूवार को इन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ईनका इलाज चल रहा है।बताया गया कि यह शौच के लिए गुरूवार सुबह तालाब की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में कुत्ते ने इन पर हमला कर दिया।घटना में कुत्ते ने कई जगह पर काट लिया।