मुज़फ्फरनगर: छपार क्षेत्र के सहारनपुर-देवबंद बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार
थाना छपार क्षेत्र के सहारनपुर-देवबंद बॉर्डर पर बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से 1 लुटेरा घायल हो गया तों वही 2 अन्य लुटेरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल लुटेरे को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।