मुज़फ्फरनगर: कुट्टू का आटा खाने से 9 लोगो की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरो ने की सतर्क रहने की अपील
मुजफ्फरनगर में नवरात्रों के त्यौहार के चलते कुट्टू का आटा खाने से बुधवार को अलग-अलग परिवार के 9 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस दौरान डॉक्टर योगेंद्र तिरखा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि कुट्टू का फ्रेश आटा ही खाएं व रखा हुआ आटा खाने से हालत बिगड़ सकती है इसे लेकर सतर्क रहे।