रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में बेटी के घर से लौट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां NH-22 पर भनसपट्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने राह चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।