बहराइच: गिरगिट्टी के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, हादसे में एक की मौत और तीन घायल
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरगिट्टी के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल है। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। सभी लखीमपुर जिले में जा रहे थे।