संग्रामपुर: लाखों की लागत से बना संग्रामपुर बस स्टैंड अतिक्रमण की भेंट, परिसर तबेले में तब्दील
संग्रामपुर में लाखों रुपये की लागत से बना जिला परिषदीय बस स्टैंड प्रशासनिक उदासीनता और अतिक्रमण का शिकार हो गया है। करीब पांच वर्ष पूर्व यात्रियों की सुविधा और बसों के सुव्यवस्थित ठहराव के उद्देश्य से बनाए गए इस बस स्टैंड में शेड, शौचालय, स्नानागार, पेयजल और चारदीवारी जैसी सुविधाएं विकसित की गई थीं, लेकिन आज तक यहां नियमित बस परिचालन शुरू नहीं हो सका।