गजरौला। शादी समारोह से लौट रहे अधिवक्ता के मुंशी के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। मुंशी ने मोबाइल व दस हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। तहरीर पुलिस को दी गई है। शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी जगत सिंह सोमवार रात भीकनपुर शुमाली गांव गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया व मारपीट कर दी।