वाड्रफनगर: मौत के मुंह से खींच लाए वनकर्मी, घायल मोर को मिली नई जिंदगी
वाड्रफनगर रविवार वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत केसरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक मोर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। गांव में पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मोर घायल हो गया और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के चौकीदार मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व तत्परता दिखाया