बेतिया: औसानी होल्ट के पास गर्भवती महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, दवाई लाने जा रही थी, ट्रेन से हुई दुर्घटना
बगहा वाल्मीकिनगर रेलखंड पर बुधवार को औसानी हाल्ट के समीप एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। महिला का सिर और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हादसे में शिकार महिला की पहचान हो गई है जो गर्भवती थी। मृतका की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी बारूद सहनी की पत्नी शोमा देवी (23) के रूप में की गई है।