अमानगंज: थाना अमानगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने की विधिक कार्रवाई
Amanganj, Panna | Dec 14, 2024 अमानगंज थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में वैधानिक कार्यवाही की गई है। गत 12 दिसम्बर की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमानगंज-सिमरिया रोड पर पंचवटी ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता अशोक सेन उम्र 25 साल निवासी पगरा थाना अमानगंज को टक्कर मारकर फरार हो गया है।