पन्ना: पन्ना में बंद कमरे में अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।
Panna, Panna | Jul 8, 2026 पन्ना के बृजपुर में 39 वर्षीय प्रियंका शुक्ला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।