दुधि: रजखड़ गांव में बांस के बखार में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने शरारती तत्वों पर जताया शक
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार रात एक बांस के बखार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बखार में रखे सूखे बांस धू-धू कर जलने लगे। आग की तेज लपटों से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह आग किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर लगाई है।