बिसौली: बिसौली में मानदेय वृद्धि और बकाया भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल का किया आगाज
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन, विकास खंड बिसौली के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 2 जून 2026 से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल का आगाज कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को 2 बजे करीब बिसौली ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ बिसौली सौंपा गया है।