हनुमानगढ़: कांग्रेस सेवादल ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' और सदस्यता अभियान शुरू किया, सेवादल कार्यकर्ता बूथ स्तर पर निभाएंगे अहम भूमिका
कांग्रेस सेवादल के 'मनरेगा बचाओ संग्रामÓ एवं सदस्यता अभियान के शुभारंभ को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।