महाराजगंज: बछरावां ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
6 जून शनिवार की शाम 4:00 बजे बाइक पर सवार पति-पत्नी तेज रफ्तार होने के चलते, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पति-पत्नी दोनों अपने किसी कार्य से हाईवे मार्ग होते हुए बछरावां की ओर जा रहे थे, तभी दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए।