गोड्डा: महेशपुर गांव के पास टोटो पलटने से दो लोग घायल, एक सदर अस्पताल में भर्ती
Godda, Godda | Apr 4, 2026 शनिवार की शाम बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव के समीप टोटो पलटने के कारण दो व्यक्ति घायल हो गए। एक घायल ब्रह्मानंद झा के घरवाले उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुँचे जबकि दूसरा घायल घटनास्थल पर ही है। टोटो गोड्डा से महेशपुर जा रही थी। एक के हाथ में जख्म है तो दूसरे का पाँव बुरी तरह जख्मी हुआ है।