उज्जैन शहर: खेत के 'हाली' ही निकले केबल चोर: उज्जैन पुलिस ने 24 घंटे में दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
नानाखेड़ा पुलिस ने ग्राम किठोदाराव में किसान के खेत से हुई केबल चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए गए आरोपी दुला और रामचंद्र निवासी पीर काचरिया जो पीड़ित किसान के पड़ोस वाले खेत में 'हाली के रूप में काम करते थे।सूचना मिलने पर कि आरोपी टापरी के पास चोरी की केबल जलाकर कॉपर निकालने की फिराक में हैं।दबिश दे दोनो को गिरफ्तार किया।