कैराना: कैराना के झाड़खेड़ी गांव में श्मशान घाट से मानव अस्थियां गायब करने का आरोप, हंगामे के बाद 2 महिलाएं गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jan 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी मिट्ठन सिंह का 28 जनवरी को निधन हो गया था, जिनका गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को परिवार के सदस्य श्मशान घाट पर अस्थियां एकत्र करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि कुछ अस्थियां गायब मिली। इसी को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर हंगामा हो गया।