रावतभाटा: रावतभाटा में अनुबंधित चालकों ने ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाया, सीटू बैठक में श्रमिकों के हक और कार्रवाई का मुद्दा उठा
विजय सिंह ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा के चारभुजा स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित अनुबंधित चालक-परिचालक यूनियन की बैठक में चालकों ने ठेकेदार आर.सी. गुप्ता के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वेतन का हिस्सा वापस देने का दबाव बनाया जाता है और ऐसा नहीं करने पर काम से हटाने तथा नए गेट पास जारी कर दूसरे चालको