फतेहपुर: मेडिलक कॉलेज में छात्र और स्टाफ के बीच हुई कहा-सुनी, छात्रों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने बैठाई जांच, मलवा का मामला
फ़तेहपुर जिले के मेडिकल कालेज में स्टाफ और मेडिकल कालेज के छात्रों से जमकर कहा सुनी के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल कालेज में हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स हंगामे को शांत करवाते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी।