जहानाबाद जिला मुख्यालय में 24 जनवरी 2026 को जनता दल यूनाइटेड द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, सांसद व विधायक शामिल हुए। सभी ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शोषितों व पिछड़ों का मसीहा बताया। इस दौरान घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने अपनी बात रखी।