पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर से रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले युवक को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार. बता दे कि गिरफ्तार युवक का नाम रवि कुमार है जिसकी उम्र-24 वर्ष, पिता का नाम -जय बाबू राय है जो की अथमगोला का रहने वाला है. युवक के पास से पुलिस ने मोबाइल ,आभूषण काटने वाला कटर और एक ब्लेड का टुकड़ा और एक सोने का चैन किया बरामद.