जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी चौहान स्थित सरकारी अस्पताल से एक मरीज की बाइक चोरी हो गई। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही बाइक चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है।