डीग: डीग में प्रशासनिक फेरबदल, मयंक मनीष बने नए जिला कलेक्टर, उत्सव कौशल को मिली नई जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में डीग जिले को नया जिला कलेक्टर मिल गया है। सरकार ने मयंक मनीष को डीग का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्यशैली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।