बंजार: बंजार राजकीय उच्च पाठशाला मंझली में नई स्कूल प्रबंधन समिति बनी, प्रकाश ठाकुर बने अध्यक्ष
Banjar, Kullu | Jun 26, 2026 बंजार के राजकीय उच्च पाठशाला मंझली में शुक्रवार को नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। प्रकाश ठाकुर को अध्यक्ष और धने राम को उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने सदस्यों को बधाई दी और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।