नारायणपुर: गंगा स्नान के दौरान हादसा, युवक गंगा में डूबा
परवत्ता थाना क्षेत्र के जह्नावी चौक स्थित महादेवपुर गंगा घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। मधेपुरा जिले के चौसा महेशवा गांव निवासी रविशंकर कुमार (25) गंगा स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स व परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुँचे