सादाबाद: बुढ़ाईच के खेतों में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
बुढ़ाईके के खेतों में एक 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। जैसे ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण किसानों की नजर अजगर पर पड़ी तो उनमें हड़कम्प मच गया। तत्काल इस बात की सूचना इलाका पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित ले जाकर छोड़ा है