इंदौर: सिंहस्थ मेले की जिम्मेदारी इंदौर कलेक्टर को सौंपी गई, आसपास के जिलों की भी होगी भागीदारी
Indore, Indore | Apr 18, 2025 वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तारीख तय कर ली गई है, 27 मार्च 2028 से 27 मई तक चलने वाले सिंहस्थ मेले में तीन शाही स्नान और सात पर्व स्नान होंगे। सिंहस्थ को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार अभी से तैयारी में जुट गई है। राज्य शासन ने तीन दिन पूर्व जारी आईएएस अधिकारियों की सूची में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को आगामी सिंहस्थ की बड़ी जिम्मेदारी