लाडपुरा: मधुमक्खियों के हमले से घायल व्यक्ति की कोटा में मौत, खेत पर गया था, शरीर में जगह-जगह डंक मारे
मधुमक्खियों के काटने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत पर काम करते समय रामप्रताप (58) पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने पर रामप्रताप अचेत होकर जमीन पर गिर गया था। घटना बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के छत्रपूरा गांव की है। आज कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव