एलाऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। यहां ग्राम हवेलिया सती में दो मोरों का शिकार किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत मोरों का पोस्टमार्टम कराया गया है।