सहारनपुर: पुलिस को वर्ष 2025 में मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और शराब मामलों में सैकड़ों पर की गई कार्रवाई
वर्ष 2025 में सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 47 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई, जबकि गुंडा एक्ट में 421 अभियुक्तों के खिलाफ कदम उठाए गए। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों में 412 लोगों पर कार्रवाई की गई।आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।