जगदीशपुर: विक्रमशिला पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री देर रात लगाया गया हाइट बैरियर प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी
विक्रमशिला पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है पुल के नवगछिया जीरोमाइल की ओर जाने वाले एंट्री पॉइंट पर देर रात 7 फीट का हाइट बैरियर लगा दिया गया है इसके लगने के बाद निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई वाले बड़े वाहन अब पुल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे इस नए हाइट बैरियर के लग जाने से ओवरलोड और भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह