चंदनकियारी: बरमसिया सड़क हादसे पर फूटा गुस्सा: ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग के लिए एनएच-218 किया जाम
चंदनकियारी के बरमसिया सड़क दुर्घटना में मृत दंपति के परिजनों को मुआवजा एवं दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार साढ़े छह बजे दामुडीह पंचायत के ग्रामीणों ने चंदनकियारी के बरमसिया–पुरुलिया मुख्य पथ एनएच-218 स्थित दूबेकांटा मोड़ को शव के साथ जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।